{"_id":"670169096867a4a32a0c7c76","slug":"stu-sharma-group-staged-sit-in-at-jd-office-demanding-cancellation-of-vigilance-inquiry-against-teachers-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षकों की विजिलेंस जांच रद्द करने की मांग, डीआईओएस कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षकों की विजिलेंस जांच रद्द करने की मांग, डीआईओएस कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग
Sat, 05 Oct 2024 10:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:12 PM IST
सार
आगरा में शिक्षकों की विजिलेंस जांच रद्द करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया। डीआईओएस कार्यालय की कार्य प्रणाली में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के शिक्षक धरना देते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने शिक्षकों के खिलाफ विजिलेंस जांच रद्द कराने की मांग को लेकर शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जेडी मनोज गिरी को दिया।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1981 से 2020 तक करीब 40 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई। भर्ती में अनियमितताओं की विजिलेंस जांच कर रही है। इसे शासन स्तर से रद्द किया जाए।
विज्ञापन
मंडलीय मंत्री अजय शर्मा ने डीआईओएस कार्यालय की कार्य प्रणाली में सुधार की मांग की। धरने में भीष्मभद्र लवानियां, डॉ. विशाल आनंद, प्रवीन शर्मा, संजय पचौरी, उमेश यादव, अशोक यादव, अनिल छौंकर, राजीव यादव, विजय पीटर, प्रभात समाधिया, विमल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन