{"_id":"6a6a6d9728a08525320ff585","slug":"struck-repeatedly-on-the-head-with-a-brick-throat-slit-using-a-sharp-stone-agra-news-c-25-1-agr1034-1121067-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिर में ईंट से कई प्रहार, नुकीला पत्थर मारकर काटा था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिर में ईंट से कई प्रहार, नुकीला पत्थर मारकर काटा था गला
Thu, 30 Jul 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज के नगला पैमा में उज्जमा (35) की हत्या बेरहमी से की गई थी। उनके सिर में ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। जमीन पर घसीटा गया। इसके साथ ही गर्दन में नुकीले पत्थर से प्रहार करने से गला भी कट गया। उसे तड़पाकर मारा गया। बेटी की हत्या में पिता ने उसके पति को नामजद किया है। घटना के बाद से वो भागा हुआ है। उसकी लोकेशन बिहार में मिली है।
भैंरों खिड़की, कोतवाली, झांसी निवासी उज्जमा ने कैंसर से पति की माैत के बाद 20 अप्रैल को ताजगंज के नगला पैमा निवासी फरहान से दूसरा निकाह किया था। दोनों की पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट से हुई थी। फरहान पहले से दो निकाह कर चुका था। मगर उसे दोनों पत्नी छोड़कर जा चुकी थीं। दोनों के पहले से दो-दो बच्चे हैं। हालांकि उज्जमा अपने बच्चों को नहीं लाई थी। वह नाना के घर में रह रहे थे।
मंगलवार सुबह उज्जमा का शव घर में खून से लथपथ मिला था। घर के गेट पर ताला लगा था। ससुर के आने पर घटना का पता चला था। फरहान घर में नहीं मिला। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता अनवार ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। इसमें फरहान पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वह घर से स्कूटर लेकर निकला है। सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। पता चला कि वह आगरा कैंट स्टेशन पहुंचा। यहां से ट्रेन में बैठकर चला गया। उसकी लोकेशन बिहार में होने की जानकारी मिली है। एक अनजान नंबर से उसने अपनी मां को काॅल किया। कहा कि वह आगरा आ रहा है। बिहार में ही फरहान ने दूसरी शादी की थी। पत्नी मायके में ही रह रही है। आशंका है कि वह पत्नी से मिलने गया हो। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। परिजन से भी बात की जा रही है। उनसे कहा गया है कि फरहान की जानकारी दें। डीसीपी सिटी ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि शव दो दिन पुराना है। इससे रविवार रात को हत्या की आशंका है।
- पुलिस को नहीं मिला स्कूटर
मृतका की बहन नेहा ने बताया कि निकाह के बाद आरोपी फरहान उज्जमा से रुपयों की मांग कर रहा था। उसके खाते में जमा डेढ़ लाख रुपये भी निकलवा लिए थे। निकाह के समय भी वह सोने के जेवरात पहनकर आई थी। फरहान अपने साथ सभी जेवरात भी लेकर गया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। कुछ फुटेज में वो नजर आया है। नगला पैमा से आगरा कैंट स्टेशन की तरफ जा रहा है। उसके पास स्कूटर भी है। मगर वो पुलिस को नहीं मिला है। इससे आशंका है कि वह स्कूटर (एक्टिवा) को कहीं खड़ा करके चला गया होगा।
- पहले पति की कब्र के बराबर में किया दफन
उज्जमा के पिता बेटी के शव को झांसी ले जाना चाहते थे। मगर शव पुराना होने गया था। इसलिए आगरा में ही अंतिम संस्कार का निर्णय लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पंचकुइयां कब्रिस्तान लेकर आए। उज्जमा के शव को पति की कब्र के पास ही दफना दिया गया। इस दाैरान एक युवक वीडियो बना रहा था। परिजन ने विरोध किया। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। बाद में छोड़ दिया।