फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   strike in bank for to day

दो दिन हड़ताल रहने से चरमराएंगी व्यवस्थाएं

Thu, 30 Jan 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
strike in bank for to day
30एमएनपी-25-बैंक ऑफ इंडिया के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दि यूनाइटेट फोरम ऑफ बैंक इंप्लॉयज यूनियन ने मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर दी है। शुक्रवार और शनिवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बृहस्पतिवार को बैंक कर्मचारियों ने अभियान चलाकर कर्मियों से संपर्क कर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी लगातार वेतन पुनरीक्षण, पांच दिन कार्य समेत अन्य कई मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसी के चलते अब यूएफबीईयू ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल के चलते कर्मचारी बैंकों में काम नहीं करेंगे। इस दौरान वे स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन देंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों ने बैंकों में कर्मचारियों से संपर्क किया। उन्होंने अधिक से अधिक बैंककर्मियों से हड़ताल में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। यूनियन के सचिव आलोक राज ने बताया कि नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारी दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

तीन दिन मुसीबत बनेगी हड़ताल
बैंकों में दो दिन हड़ताल से जिले के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिले में रोजाना करीब दस करोड़ रुपये का नकद लेनदेन होता है। ऐसे में जब बैंकों में काम नहीं होगा तो लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल के बाद तीसरे दिन रविवार को भी बैंक नहीं खुलेंगे। इससे मुश्किल और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed