फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strictness increased at centers for police recruitment examination

Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर बढ़ाई गई सख्ती

Thu, 29 Aug 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Strictness increased at centers for police recruitment examination
मैनपुरी। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। चार संदिग्ध मिलने के बाद बायोमेट्रिक जांच पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों में मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

23 अगस्त से जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। 25 अगस्त की परीक्षा के दौरान जिले के तीन परीक्षा केंद्रों से चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए थे। अब 30 और 31 अगस्त को आयोजित होनी वाली परीक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और बायोमेट्रिक जांच पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन




इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी, डीएवी इंटर कॉलेज मैनपुरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय करहल रोड मैनपुरी, श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैनपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी और श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों पर खुफिया विभाग की नजर
पुलिस भर्ती परीक्षा के लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों पर खुफिया विभाग की नजर है। साइबर सेल को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को चेतावनी दी गई है कि व्हाट्सएप आदि पर परीक्षा संबंधी सूचना न दें। जानकारी गलत मिलने और परीक्षा की सुचिता भंग होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।





देर रात से जनपद पहुंचने लगे अभ्यर्थी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कानपुर, अलीगढ़ और आगरा से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जिले में पहुंचना शुरू हो गए थे। बारिश के चलते जिला प्रशासन ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए डायट 112 और थाना पुलिस को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।



पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 27 बसें की गईं रिजर्व
मैनपुरी। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने 27 बसें रिजर्व की हैंं। यह बसें सुबह चार बजे स्टैंड पर मौजूद रहेंगीं। जिस मार्ग पर अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होगी। उसी मार्ग पर तत्काल बस को भेजा जाएगा। बस संचालन प्रभारी और स्टेशन प्रभारी सुबह चार बजे से बस स्टैंड पर मौजूद रहेंगे।


रोडवेज ने 30 और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। बृहस्पतिवार को वर्कशाप में रिजर्व बसों की फिटनेस चेक की गई। इन बसों के संचालन के लिए चालक और परिचालक को ड्यूटी स्लिप देकर सुबह चार बजे बस स्टैंड पहुंचने की हिदायत दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद एआरएम संजीव कुमार ने बस संचालन प्रभारी अनुज दुबे के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह चार बजे बसें बस स्टैंड पर उपलब्ध होंगीं। स्टाफ भी समय से पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed