फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strengthen the organization by creating new voters

Agra News: नए मतदाता बनाकर संगठन को मजबूत करें

Tue, 19 Dec 2023 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Dec 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization by creating new voters
नए मतदाता बनाकर संगठन को मजबूत करें
विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रवासी ने समीक्षा बैठक की



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चा नगर दक्षिणी की समीक्षा बैठक मंगलवार को करहल रोड पर हुई। भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली की प्रदेश महासचिव वैशाली पोद्दार ने कहा कि नए मतदाता बनाकर संगठन को मजबूत करें। अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करें। लाभार्थी महिलाओं से संपर्क करके उनको पार्टी से जोड़ें। महिलाओं से संपर्क करके भाजपा सरकार की महिला संबंधी योजनाओं की उपलब्धियां बताएं।

प्रवासी ने कहा कि आधी आबादी के लिए सरकार ने लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। परिवार का मुखिया महिला को बनाया है। भाजपा सरकार महिलाओं को समाज में सम्मान दिला रही है। महिलाएं एकजुट होकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जुटें। 2024 में भाजपा की सरकार बनना तय है। पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के लिए लक्ष्य तय किया है। इस बार लोकसभा सीट जीतकर महिलाएं इतिहास बनाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए समर्पित मतदाता होना जरूरी है। महिला पदाधिकारी चुनाव के लिए अधिक से अधिक मतदाता बनाने में जुटें। प्रधानमंत्री की महिला संबंधी लाभकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। हर बूथ पर सक्रिय महिला मतदाताओं को बूथ कमेटी में शामिल करें। जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा साधना तिवारी, रेनू उपाध्याय, मंडल संयोजक पूनम राठौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed