फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strengthen every booth before elections

चुनाव से पहले हर बूथ को मजबूत करें

Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Strengthen every booth before elections
मैनपुरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर आगरा जोन के संगठन की समीक्षा की। महिला कांग्रेस आगरा जोन अध्यक्ष ममता राजपूत से संगठन का फीडबैक लिया। राहुल ने ममता से कहा कि चुनाव से पहले हर बूथ को मजबूत कर लिया जाए। बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन

ममता ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस बार किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी, अकेले ही चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों का चयन कार्यकर्ताओं की राय से किया जाएगा। मुख्य कमेटी के अलावा सहयोगी संगठन भी बूथ स्तर तक शेष कमेटियां बना लें। कांग्रेस शासन में कराए गए कार्य लोगों को बताए जाएं। भाजपा सरकार की विफलताएं चौपाल लगाकर जनता को बताएं। किसानों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के बीच चौपाल लगाई जाए। सहयोगी संगठन के पदाधिकारी समन्वय बनाकर काम करें। बताया कि पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed