फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Street vendors clash at Cosmos intersection, causing traffic jam

Agra News: कॉसमॉस तिराहे पर फड़ विक्रेताओं में मारपीट, लगा जाम

Fri, 21 Nov 2025 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Street vendors clash at Cosmos intersection, causing traffic jam
फड़ विक्रेताओं में विवाद के बाद लगा जाम। - फोटो : संवाद
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में कॉसमॉस तिराहे के पास वजीरपुरा रोड पर बृहस्पतिवार को फड़ विक्रेताओं में मारपीट हो गई। एक विक्रेता ने चार पांच साथियों को बुला लिया। उन्होंने अकेले पड़े दूसरे विक्रेता की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस को आता देख भाग गए। कुछ देर बाद पिटने वाले विक्रेता के परिजन भी आ गए। सड़क पर वाहन खड़े कर राहगीर लड़ाई देखने लग गए। इससे जाम लग गया। पुलिस ने काफी देर में खुलवाया।
विज्ञापन


वजीरपुरा निवासी अफजाल कॉसमॉस तिराहे पर कपड़ों का फड़ लगाते हैं। उनके पास ही वजीरपुरा निवासी एक युवक ठेल लगाता है। दोनों में ठेल के सौदे को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों में मारपीट हो गई। ठेल वाले की ओर से चार पांच युवक और आ गए। अफजाल अकेला पड़ गया। उन्होंने अफजाल की लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। वह घायल हो गया। इतने में पुलिस पहुंच गई। उसे देख दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। घायल के परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने उन्हें थाने भेज दिया। हरीपर्वत थाना प्रभारी ने बताया दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसमें एक युवक घायल हुआ है। उसका मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


झगड़ा देखने को राहगीरों ने सड़क पर रोके वाहन
कॉसमॉस तिराहे पर झगड़े को देखने के लिए राहगीरों ने सड़क पर वाहन खड़े कर देखने लग गए। इसके कारण तिराहे से पर जाम लग गया। तिराहे से पालीवाल पार्क रोड पर विवि और नेहरू नगर तक लाइन लग गई। दूसरी ओर एमडी जैन इंटर कॉलेज तक वाहन फंसे रहे। सूरसदन की ओर से आने जाने वाले वाहनों को भी जाम से जूझना पड़ा। इसमें आम लोगों के साथ छात्र-छात्रा और एंबुलेंस भी मरीजों को लेकर फंसी रही। यातायात पुलिस ने करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed