फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   street lights are burning even during the day responsible are not paying attention in  etah

एटा: सूरज को रोशनी दिखा रहीं स्ट्रीट लाइटें, लापरवाही की हदें पार

Wed, 06 Apr 2022 04:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 04:29 PM IST
सार

विद्युत निगम का 15 लाख रुपये बकाया, फिर भी बिजली बचत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आलम ये है कि पूरे दिन बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं।  

विज्ञापन
street lights are burning even during the day responsible are not paying attention in  etah
दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद की ओर से शहर की स्ट्रीट लाइट बंद व चालू करने के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद भी पूरे दिन बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं। जिसकी वजह से पालिका पर भी बिजली का बिल का भार बढ़ रहा है। नगर पालिका पर 15 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। 

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की ओर से बिजली बचाने में  लापरवाही बरती जा रही है। शहर के बिजली के खंभों पर एक से दो स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। पालिका रात को इन स्ट्रीट लाइटों को जलाने के बाद सुबह बंद नहीं करवा रही है, जबकि इन लाइटों के संचालन के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। वहीं नगर पालिका परिषद पर विद्युत निगम का करीब 15 लाख रुपये से अधिक का बिजली का बिल बकाया है जिसका भुगतान नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के बाहर 

विद्युत निगम की ओर से बिजली बचाव के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजकुमार के कार्यालय के बाहर ही करीब 200 वॉट का बल्ब दिन रात जलता रहता है। इस बल्ब को बंद करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरूणा नगर में भी यही हाल  

शहर के पॉश इलाके अरूणा नगर में भी नगर पालिका परिषद की स्ट्रीट लाइट दिन में जल रही हैं। इसको बंद करने के लिए लगाए गए कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं। रेलवे रोड स्थित अरूणा नगर में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास की गली से पहले वाली गली में दो स्ट्रीट लाइटें जलती हुई पाई गईं। वहीं रेलवे रोड पर भी कई खंभों पर 500 वॉट से अधिक की स्ट्रीट लाइट जलती नजर आईं।

जीटी रोड दिन में जल रहीं लाइटें 

नगर पालिका परिषद द्वारा जीटी रोड पर डिवाइडर पर लगे हर बिजले के खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। यहां पर एक दो खंभों को छोड़ सभी खंभों पर स्ट्रीट लाइटें जलती हुई पाई गईं। नगर पालिका परिषद कार्यालय के ठीक सामने ही स्ट्रीट लाइटें जलती हुई नजर आई।

इन कर्मचारियों की है ड्यूटी 

जीटी रोड से उत्तर दिशा में कर्मचारी निर्देश कुमार की सभी स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए ड्यूटी लगाई गई है। शिकोहाबाद रोड से दक्षिण दिशा में सभी स्ट्रीट लाइट के लिए ओमवीर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह से  कचहरी रोड से पश्चिम की ओर के पूरे क्षेत्र में रूमपाल की ड्यूटी लगाई गई है।

ये बोले अधिकारी 

नगर पालिका ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि नगर पालिका परिषद की स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जल रही है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को पहले से ही निर्देश दिए गए है कि दिन में कोई भी स्ट्रीट लाइट न जले। अगर पड़ताल में स्ट्रीट लाइटें जलती पाई जाती हैं तो कार्रवाई होनी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed