फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stray Dog Killed with Plastic Pipe in Agra Body Missing as Police Delay Action

बेजुबान की बेरहमी से हत्या: गले में प्लास्टिक पाइप बांधकर कुत्ते को मार डाला, इसलिए लाश तक कर दी गायब

Wed, 03 Sep 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 09:02 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा में बेसहारा कुत्ते को गले में प्लास्टिक पाइप बांधकर बेरहमी से मार डाला गया। दो दिन बाद भी लाश का पता नहीं, पुलिस केवल जांच का आश्वासन दे रही है, जिससे पशु प्रेमियों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Stray Dog Killed with Plastic Pipe in Agra Body Missing as Police Delay Action
कुत्ते को मार डाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के करकुंज रोड पर एक बेसहारा कुत्ते को गले में प्लास्टिक का पाइप बांधकर मार दिया गया। इस मामले में दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कुत्ते को कहां पर दफन किया गया? यह अब तक पता नहीं चला है। पुलिस तहरीर पर सिर्फ जांच की बात कर रही है। इससे पशु प्रेमियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

इस मामले में कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने शिकायत की थी। बताया कि उन्हें कुछ लोगों से सूचना मिली थी कि दो दिन पहले आवास विकास कालोनी के करकुंज मार्ग पर एक कुत्ते को मार दिया गया। उसके गले में प्लास्टिक का पाइप बांधा गया था। इसके फोटो भी सामने आए थे। इस आधार पर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस से शिकायत भी की। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मगर जांच कर वापस लाैट गई। दावा किया गया है कि नगर निगम की टीम ने पहुंचकर कुत्ते के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। कुत्ते के शव के बारे में नगर निगम से पता किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं जिससे यह पता चल सके कि कुत्ते के गले में पाइप बांधने वाले लोग काैन हैं।
विज्ञापन

दर्ज होगा मुकदमा
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस बरत रही ढिलाई
कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि कुत्तों को मारने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हमले भी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस सख्त रुख नहीं अपना रही है। इस मामले में भी लापरवाही बरती गई, जिस वजह से कुत्ते की लाश का पता नहीं चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed