फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stray cattle created ruckus in Agra stone pelting 12 injured including three women

UP: आगरा में छुट्टा मवेशियों ने कर दिया बवाल, जमकर हुआ पथराव; तीन महिलाओं सहित 12 घायल

Thu, 27 Jun 2024 06:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 06:39 PM IST
सार

आगरा के बाह क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों ने दो पक्षों में बवाल करा दिया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फिर पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका। पथराव में तीन महिलाओं सहित 12 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
stray cattle created ruckus in Agra stone pelting 12 injured including three women
पथराव (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : Samvad

विस्तार

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के खेड़ा राठौर के भगवानपुरा में बुधवार की रात छुट्टा मवेशियों को गांव की ओर हांकने पर दो पक्षों में बवाल हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। पथराव हुआ। करीब एक घंटे तक चले बवाल में तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर बासौनी के एसीपी अशोक कुमार खेड़ा राठौर और बासौनी थाने के फोर्स के साथ पहुंचे तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
विज्ञापन


भगवानपुरा गांव के सुखराम पक्ष के लोग बुधवार की रात खेत में फसल उजाड़ रहे मवेशियों को हांक रहे थे। तभी मवेशियों को गांव की ओर हांकने का आरोप लगाते हुए रामराज पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव किया गया। इस दौरान गांव में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। गांव में घिरे पहले पक्ष के लोग पुलिस के पहुंचने के बाद ही निकल सके।
विज्ञापन


 

बवाल में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हुए हैं। इसमें सुखराम का बेटा राजेश सिंह, सतेंद्र, गोविंद सिंह, रनवीर, सत्यभान सिंह, पिंकी पत्नी राजीव और दूसरे पक्ष के रामराज, उसका बेटा ब्रजमोहन, पत्नी सुनीता देवी, भोजराज, उसकी पत्नी रूमा देवी, फोदल शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पिंकी और भोजराज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पिटाई के दौरान महिला के गले में कस गया था फंदा, केस दर्ज
कस्बे के सुनरट्टी में मंगलवार की रात बेटियों से की जा रही गालीगलौज का विरोध करने पर बिलकिश की पड़ोसी ने पिटाई कर दी थी। इस दौरान उनके गले में दुपट्टे का फंदा कस गया था। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया था। बेटे साजिद की तहरीर पर आमीन आदि के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed