फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stray cattle camp out on highways day and night.

Agra News: हाईवे सड़कों पर छुट्टा मवेशियों का दिन-रात जमा रहता है डेरा

Fri, 25 Sep 2026 12:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle camp out on highways day and night.
कागारौल-किरावली मार्ग जैंगारा के पास झुण्ड में खड़े आवारा गौ-वंश। फोटो स्त्रोत ग्रामीण
बिचपुरी/कागारौल। आगरा-जयपुर हाईवे से लेकर गांवों की सड़कों तक छुट्टा मवेशियों का दिन-रात डेरा जमा रहता है। यह वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इन मवेशियों के झुंड मिढ़ाकुर, सहारा-सराय, लड़ामदा और पथौली आदि मार्गों पर रोजाना दिखते हैं।
विज्ञापन

बोदला-बिचपुरी मार्ग पर बिचपुरी, मघटई, कलवारी और अंगूठी के आसपास तो इनके कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ब्लॉक प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि हाईवे और संपर्क मार्गों पर मवेशियों के सामने आने पर वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे हादसे हो जाते हैं। मिढ़ाकुर निवासी दिलीप चौधरी ने बताया कि ये छुट्टा मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

कागारौल के भी आगरा, किरावली, जगनेर व खेरागढ़ मार्ग पर भी अक्सर रात में गोवंश झुंड बनाकर सड़क पर बैठे रहते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्र के किसान तेजपाल सिंह, उदय सिंह, क्षेत्रपाल, साहब सिंह, दिनेश सोलंकी आदि ने बताया कि मवेशियों के झुंड आफत बने हैं। दिन-रात रखवाली के बाद भी फसलें नहीं बच पा रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए जल्द ही टीम गठित की जाएगी, जो अभियान चलाकर गोवंशों को गोशाला पहुंचाएगी। पहले भी अभियान चलाए गए थे। - हेमंत मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी, बिचपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed