{"_id":"67ef584b3b35d6d5310347af","slug":"strategy-for-karni-sena-preparations-for-april-12-security-cordon-will-be-made-at-sp-mp-s-house-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना के लिए रणनीति: 12 अप्रैल की तैयारी...सपा सांसद के घर बनेगा सुरक्षा घेरा, कार्यकर्ता रहेंगे मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना के लिए रणनीति: 12 अप्रैल की तैयारी...सपा सांसद के घर बनेगा सुरक्षा घेरा, कार्यकर्ता रहेंगे मुस्तैद
Fri, 04 Apr 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:25 AM IST
सार
राणा सांगा पर बयान देने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर 12 अप्रैल को फिर से बवाल की आशंका है। करणी सेना के एलान के बाद अब सपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
राज्यसभा में सांसद रामजीलाल सुमन
- फोटो : स्वयं
विस्तार
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर 12 अप्रैल को बवाल की आशंका से सपा ने जवाब देने की रणनीति बनाई है। 11 अप्रैल को ही सांसद आवास पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा बना लेंगे। इस घेरे को आत्म सुरक्षा घेरा नाम दिया गया है।
विज्ञापन
घर के चारों तरफ हजारों कार्यकर्ता सुरक्षा के लिए रहेंगे मौजूद
प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अनूप सागर ने कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया है। उन्होंने 12 अप्रैल को हमले की चेतावनी की निंदा भी की है। सांसद रामजी लाल सुमन को भेजे पत्र में प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सांसद के घर के चारों तरफ हजारों कार्यकर्ता सुरक्षा के लिए मौजूद हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस में भर्ती होने के 40 महीने बाद दरोगा निर्भय की जाएगी नौकरी, सॉल्वर से दिलाई परीक्षा; FIR दर्ज

सपा नेताओं का ये है आरोप
रामजीलाल सुमन की अनुसूचित वर्ग में खासी पकड़ मानी जाती है। अनुसूचित वर्ग से होने के कारण ही पीडीए के तहत सपा ने रामजीलाल सुमन को राज्यसभा भेजा था। सपा नेताओं का आरोप है कि योगी सरकार के इशारे में सबकुछ हो रहा है। हमलावरों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।