{"_id":"69b47ef166bc3640fb035faf","slug":"story-reading-by-senior-storyteller-devendra-in-the-city-today-agra-news-c-364-1-ag11021-126380-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहर में वरिष्ठ कथाकार देवेंद्र का कहानी पाठ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहर में वरिष्ठ कथाकार देवेंद्र का कहानी पाठ आज
विज्ञापन
आगरा। हिंदी के वरिष्ठ कथाकार देवेंद्र शनिवार को आगरा में आयोजित विशिष्ट साहित्यिक कार्यक्रम किस्सा कहानी–4 का उद्घाटन अपनी बहुचर्चित कहानी के पाठ के साथ करेंगे। कार्यक्रम शनिवार दोपहर 3 बजे से नागरी प्रचारिणी सभा के लाइब्रेरी हॉल में होगा। इसकी प्रस्तुति सांस्कृतिक संस्था रंगलीला और कहानी पत्रिका कथादेश (नई दिल्ली) कर रहे हैं, जबकि एसिड हमलों की शिकार महिलाओं का संगठन शीरोज आयोजक और नागरी प्रचारिणी सभा आतिथ्य करेगी।
कार्यक्रम में हिंदी कहानी और देवेंद्र का रचना संसार विषय पर वरिष्ठ आलोचक प्रियंव अंकित विषय प्रवर्तन करेंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ कहानीकार महेश कटारे (ग्वालियर) करेंगे। विशिष्ट अतिथि कथादेश के संपादक हरिनारायण (नई दिल्ली), मुख्य अतिथि प्रो. रामवीर सिंह और मुख्य वक्ता वरिष्ठ लेखक-कथाकार राजगोपाल सिंह वर्मा होंगे। वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी अनिल शुक्ल ने साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।