फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm plunges Agra into darkness, uproots poles, trees fall on wires

Agra News: तूफान से अंधेरे में डूबा आगरा, खंभे टूटे, तारों पर गिरे पेड़

Sat, 30 May 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Storm plunges Agra into darkness, uproots poles, trees fall on wires
खंभे टूटे, तारों पर गिरे पेड़
आगरा। तूफानी हवाओं ने शहर से लेकर देहात तक के बिजली नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार रात करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से चली तूफानी हवाओं के कारण बिजली के खंभे गिर गए तो कई जगह ट्रांसफार्मर गिर पड़े। तारों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने के कारण शहर से देहात तक की आपूर्ति ठप हो गई। लाखों लोग अंधेरे में रहे। शहर में टोरंट पावर के 14 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। देर रात तक टोरंट और डीवीवीएनएल को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

टोरंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शहर के महताब बाग, कछपुरा, नुनिहाई, नामनेर, शमशाबाद रोड, डीएम कंपाउंड, करकुंज, कमला नगर, मधु नगर, सदर, बुंदू कटरा, ट्रांसयमुना, महावीर नगर, देवरी रोड, ग्वालियर रोड, सेवला, गोपालपुरा, राजपुर चुंगी, इंद्रापुरम क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई। वहीं, बालूगंज में ट्रांसफॉर्मर पर होर्डिंग गिर गई, जबकि रश्मि नगर कमला नगर में बिजली के तारों पर होर्डिंग गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। टोरंट पावर की टीमों ने तूफान और बारिश रुकते ही मरम्मत शुरू कर दी और एक-एक कर फीडरों की सप्लाई सुचारू की गई। कालिंदी विहार क्षेत्र में आरबी डिग्री कॉलेज क्षेत्र में अधिकारी देर रात तक ब्रेक डाउन के कारणों का पता लगाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

--
एत्मादपुर में 13 फीडर बंद, 20 घंटे आपूर्ति ठप
एत्मादपुर। बृहस्पतिवार को आंधी और शुक्रवार को रात में तूफान ने तबाही मचा दी। एत्मादपुर में 32 पोल व बिजली तारों पर 60 पेड़ टूट जाने के कारण 13 फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे 20 घंटे तक बिजली गुल रही। एसडीओ पीके सिंह ने बताया कि बिजली के खंभों के टूट जाने से आपूर्ति ठप हो गई, जिसे बहाल करने के लिए रात में ही टीमें लगा दी गईं। 13 फीडरों से जुड़े गांवों के हजारों लोग बिजली गुल होने से पानी के लिए परेशान रहे। एसडीओ के मुताबिक टीमें काम कर रही हैं, जल्द सप्लाई चालू हो जाएगी। बरौली अहीर क्षेत्र के करभना, बुढ़ाना, महुआखेड़ा, बगदा, बुढेरा, न्यौता, बमरौली कटारा, आदि गांवों में बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। राजकुमार के मुताबिक घंटों से बिजली न आने से पानी का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता का घर अंधेरे में
तूफान का असर ऐसा रहा कि जिले के ग्रामीण और बाहरी इलाकों की आपूर्ति का जिम्मा संभाल रहे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी का निवास ही अंधेरे में डूब गया। उनके निवास क्षेत्र में टोरंट पावर की बिजली आपूर्ति होती है। रात में वह अंधेरे में रहकर ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई सुचारू करने में जुटे रहे।

खंभे टूटे, तारों पर गिरे पेड़

खंभे टूटे, तारों पर गिरे पेड़

खंभे टूटे, तारों पर गिरे पेड़

खंभे टूटे, तारों पर गिरे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed