फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stopped from creating ruckus in school, youth beats school director

Agra News: स्कूल में हुड़दंग से रोका, युवक ने विद्यालय संचालक को पीटा

Fri, 12 Dec 2025 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stopped from creating ruckus in school, youth beats school director
भोगांव।
विज्ञापन

गांव पूरनपुर स्थित विद्यालय परिसर के बाहर शोर करने से मना किया तो आरोपी ने विद्यालय संचालक की पिटाई कर दी। जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया, प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी राहुल यादव ने बताया कि वह गांव में ही एक स्कूल का संचालन करते हैं। बताया कि गांव का रहने वाला नैतिक यादव अपने साथियों के साथ स्कूल परिसर के बाहर हुड़दंग करता रहता है। शोर-शराबा के चलते स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी होती है। इसकी शिकायत उन्होंने नैतिक के पिता से की, इसी बात से नाराज होकर आरोपी बुधवार को साथियों के साथ विद्यालय परिसर में घुस आया। गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पत्नी व स्कूल स्टाफ के लोग बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। विद्यालय में परिसर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed