फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones were pelted outside the house entire family was in panicॉ lodged complaint

Agra: घर के बाहर पथराव, फिर चलाई गोली...दहशत में आया पूरा परिवार; दर्ज कराई शिकायत

Mon, 29 Apr 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 09:17 AM IST
सार

जलेसर रोड का मामला है। यहां पुलिस की जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Stones were pelted outside the house entire family was in panicॉ lodged complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के महादेवी नगर (ट्रांस यमुना) में रविवार की दोपहर एक घर के बाहर युवकों का विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद घर के बाहर पथराव किया गया। गोली भी चलाई गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पथराव और फायरिंग की पुष्टि जांच में नहीं हुई है। आपसी विवाद में आरोप की बात सामने आई है।
विज्ञापन


जलेसर रोड स्थित महादेवी नगर निवासी तिलक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार को दोपहर 1:30 बजे घर के दरवाजे पर बैठे थे। मोहल्ले में बाइकों पर 15-20 युवक आए। इनमें अकबर खां, अरमान खां, मंसूरी खां आदि थे।
विज्ञापन


इन तीनों ने हाथों में तमंचे लिए थे। आते ही गालीगलौज करने लगे। विरोध पर पत्थर फेंकने लगे। उन्होंने घर में छिपकर खुद को बचाया। बाद में युवक फायरिंग कर भाग गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरोपी तमंचे लेकर घूमते हैं। उनके तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो भी हैं। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। पथराव और फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

तिलक सिंह का अरमान आदि से प्लाॅट पर निर्माण का विवाद है। अरमान की मां अनीशा ने शनिवार को तिलक के खिलाफ तहरीर दी थी। इसकी जांच चल रही है। अगले दिन ही तिलक सिंह ने भी तहरीर दी है। युवकों के वीडियो और फोटो भी उपलब्ध कराए हैं।

इनमें अरमान का वीडियो है, जो तमंचा लिए है। वहीं आहिल, समीर और बदशाह की कमर में तमंचे लगे होने के फोटो हैं। पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी। तमंचे के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed