फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones were pelted on police in Dannahar Mainpuri

Mainpuri Crime: दन्नाहार में पुलिस पर पथराव, गाड़ी के शीशे तोड़े

Fri, 12 Aug 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:06 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के दन्नाहार में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान पुलिस वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अतरिक्त पुलिसबल के आने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Stones were pelted on police in Dannahar Mainpuri
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जंगपुरा में बृहस्पतिवार की शाम झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरबी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

ये था मामला 

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जंगपुरा निवासी गंगा देवी के घर बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ लोग त्योहार पर पैर छूने आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों से महिला का विवाद हो गया। महिला द्वारा झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पीआरबी कर्मी मौके पर पहुंच गए। झगड़ा कर रहे लोगों को रोका तो वह पुलिस पर भी हमलावर हो गए। 

विज्ञापन

पुलिस पर हमला 

हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने पर थाने बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख हमलावर भाग गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed