फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones pelted on revenue team that went to remove Encroachment from the pond

Agra: तालाब से कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम पर पथराव, भागकर बचानी पड़ी जान 

Sun, 12 Jun 2022 08:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 08:36 PM IST
सार

पिढ़ौरा के राटौटी गांव में तालाब से कब्जा हटवाने गई राजस्व विभाग की टीम को उल्टे पांव दौड़ना पड़ गया। बताया गया है कि कब्जा करने वाले गांव के दबंगों ने टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव से राजस्व कर्मचारियों के होश उड़ गए। राजस्व टीम ने वहां से भागकर खुद को बचाया।

विज्ञापन
Stones pelted on revenue team that went to remove Encroachment from the pond
तालाब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिनाहट की ग्राम पंचायत राटौटी में तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने गई राजस्व विभाग की टीम पर दबंगों ने पथराव कर दिया। राजस्व टीम ने वहां से भागकर खुद को बचाया। मामले में पुलिस ने छह नामजद व आठ अज्ञात सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री पोर्टल पर आई थी शिकायत 

राटौटी के ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रधान दलवीर सिंह ने 15 दिन पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर तालाब पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर तालाब को अतिक्रमण मुक्त करा खोदाई के निर्देश दिए गए थे। शनिवार की शाम एसडीएम बाह रतन सिंह वर्मा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह, लेखपाल रमेश बाबू, कार्तिकेय तोमर गांव पहुंचे। प्रधान के साथ तालाब का जेसीबी से सीमांकन और मेड़बंदी कराई जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। मेड़बंदी रोकने के लिए लाठी-डंडे लेकर हमलावर जेसीबी के सामने खड़े हो गए। राजस्वकर्मियों पर पथराव कर दिया। राजस्वकर्मियों को भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

थानाध्यक्ष पिढ़ौरा अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर राटौटी गांव के अतुल कुमार, कुलदीप, वेद सिंह, जितेंद्र उर्फ पम्मी, मान सिंह, हरिकेश और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ राजस्वकर्मियों पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम से अभद्रता पर मुकदमा दर्ज

 एसडीएम के निर्देश पर रविवार को ग्राम सलेमाबाद में चकमार्ग के सीमांकन को गई राजस्व टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता की। उनके साथ मारपीट की कोशिश की गई थी। मामले में लेखपाल कृष्णकांत ने सीकरी थाने में तहरीर देकर गढ़ी नंदू निवासी वेदपाल, भूदेव, गुलाब सिंह, राहुल व सोमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed