फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones pelted on municipal team went to catch stray animals vehicle was damaged

Agra News: आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पथराव, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

Sat, 02 Sep 2023 02:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 02:49 PM IST
सार

आवारा पशुओं के बढ़ते जा रहे आतंक को लेकर नगर निगम की टीम ने शहर में अभियान शुरू किया है। टीम की कैटल कैचिंग गाड़ी इन पशुओं को पकड़ने में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Stones pelted on municipal team went to catch stray animals vehicle was damaged
आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार के इंद्रा ज्योति नगर में बुजुर्ग महिला का पेट सींगों से फाड़ देने के हादसे के बाद नगर निगम ने शनिवार को क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम भेजी। नगर निगम की टीम ने सुशील नगर में जैसे ही अभियान शुरू किया, वैसे ही महिलाओं ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। निगम कर्मचारियों को चोटें आई हैं। पशुपालकों ने इस पथराव में बच्चों और महिलाओं को आगे कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को यमुनापार के सुशील नगर में नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी पशुओं को पकड़ने पहुंचे। यहां निगम के 4 कैटल कैचर काम कर रहे थे। सड़कों पर घूम रहीं गायों को जैसे ही पकड़ कर ट्रक में भरना शुरू किया, वहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हाथों में डंडे लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


महिलाओं ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गायों को ट्रक से उतारने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान महिलाओं में हाथों में ईंट-पत्थर उठा लिए और पथराव शुरू कर दिया। इससे ट्रकों के शीशे टूट गए। मामला गरमाते देख कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के बावजूद नगर निगम के कर्मचारियों ने क्षेत्र से करीब 60 गाय और सांडों को पकड़कर गोशाला पहुंचाया। शनिवार को वार्ड 66 के पार्षद अरविंद मथुरिया भी पथराव के दौरान टीम के साथ थे। बाद में निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर दो लोगों को पकड़ा और थाना एत्माददौला पुलिस को सौंप दिया।

दूध निकालकर सड़कों पर छोड़ दीं गाय

नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकांश गायें पशुपालकों की थीं जो सुबह दूध निकालने के बाद छोड़ दी गई थीं। दिनभर गायें इधर-उधर घूमती हैं और शाम को फिर से उन्हीं के घर पहुंच जाती हैं। नगर निगम की कार्रवाई का वही पशुपालक विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed