{"_id":"66a26dcd3824735d210c89b2","slug":"stones-pelted-heavily-between-two-parties-in-transaction-dispute-case-registered-against-unknown-people-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले पत्थर, 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले पत्थर, 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 25 Jul 2024 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 08:52 PM IST
सार
फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। इस दौरान क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने नौ नामजद और 10- 15 अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : स्वयं
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय चूहर में बुधवार को डीजे मालिक और ग्रामीणों में लेनदेन (एडवांस वापसी) को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने नौ नामजद और 10- 15 अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। दोनों पक्षों के चार लोगों को शांतिभंग में निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है।
मोहल्ला सराय चुहर में डीजे साउंड का काम करने वाले जाहिद से ग्राम दुलारा के ग्रामीणों का एडवांस बुकिंग की धनराशि वापस करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया। राजीनामा होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
पथराव और मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक पक्ष के राशिद और जाहिद तथा दूसरे पक्ष के सुरेश, सतेंद्र, दीपू, राहुल, विष्णु, दीनू व रिंकू को नामजद करते हुए अभियोग पंजीकृत किया। प्रथम पक्ष के राशिद और जाहिद तथा द्वितीय पक्ष के सुरेश व सतेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।