{"_id":"5a7892da4f1c1bef7b8b5884","slug":"stone-thrown-and-firing-in-agra-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने पथराव और फायरिंग, घरों में कैद हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के सामने पथराव और फायरिंग, घरों में कैद हुए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंटोला में जमीन विवाद में रविवार शाम को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस चौकी के सामने पथराव और फायरिंग की गई। छह राउंड गोलियां चलीं। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास का बाजार बंद हो गया।
आधा घंटे तक पथराव होता रहा। दहशत के चलते लोग घरों में छिप गए। बाद में थाने का फोर्स पहुंचने पर बलवाई भाग गए। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।
मंटोला में डिवीजन पुलिस चौकी के सामने जमीन को लेकर कई साल से परवेज आलम निवासी मंटोला और बसपा नेता बरकत अली निवासी सुल्तानपुरा के बीच विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष कोर्ट जा चुके हैं।

Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जमीन के एक हिस्से में परवेज आलम का परिवार रहता है, जबकि एक हिस्सा खाली पड़ा है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे बरकत पक्ष का दिलावर जमीन के खाली हिस्से पर बैठा हुआ था। तभी परवेज का बेटा जावेद निकलकर जा रहा था।
दोनों के आमने-सामने आने पर गाली गलौज होने लगी। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए। कुछ देर बाद दिलावर पक्ष के लोग आ गए। जावेद पक्ष के लोग घरों की छत पर जमा थे। दोनों पक्ष के लोगों में विवाद के बाद पथराव होने लगा और फायरिंग होने लगी।
इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि छह राउंड फायर किए गए। फायरिंग से लोग घरों में छिप गए। पुलिस चौकी में फोर्स भी नहीं था। तकरीबन आधा घंटे तक बवाल होता रहा। बाद में थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के आने पर बवाली भाग खड़े हुए।

गोली छूकर निकल गई
परवेज का कहना था कि उसके घर पर पथराव किया, जिससे शीशे चकनाचूर हो गए। परिवारीजनों ने छिपकर जान बचाई। भतीजे अमीर आलम के हाथ से गोली छूकर निकल गई। वह घायल हो गया, उसे अस्पताल ले गए।
एसओ थाना मंटोला ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी ओर से भी कार्रवाई करेगी।
मंटोला में हुई घटना के बाद बवाल की अफवाह फैल गई। इससे आसपास का बाजार बंद हो गया। लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस के पहुंचने पर आधा घंटे बाद बाजार खुल सका।
इलाके के लोगों ने बताया कि काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी में सायरन बज रहा था। सायरन की आवाज सुनकर उपद्रवी भागे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास तलाशी भी ली, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।