फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone pelting on police in agra, 9 policeman including co injured

आगरा में पुलिस पर पथराव, सीओ समेत नौ पुलिसर्मी घायल

Mon, 29 May 2017 09:33 PM IST
अमर उजाला, अागरा
अमर उजाला, अागरा Updated Mon, 29 May 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
stone pelting on police in agra, 9 policeman including co injured
आगरा के ट्रांसयमुना इलाके में पथराव कर रहे लोगों को नियंत्रण में करने की कोशिश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला, अागरा
आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें सीओ समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना में दस महिलाओं समेत 20 लोगों को चोट लग गई।
विज्ञापन

आगरा के एत्माद्दौला के सतीनगर निवासी डेयरी व्यवसायी रमेश यादव के पुत्र राहुल यादव का शव सोमवार सुबह एत्मादपुर के नगला परमसुख गांव में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिवारीजनों ने हत्या का मामला बताया। उन्होंने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाम  छह बजे शव सड़क पर रखकर ट्रांस यमुना कालोनी में जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो पहले हाथापाई की और फिर पथराव कर दिया। इसमें सीओ छत्ता बीएस त्यागी और दो इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें 10 महिलाओं समेत 20 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने एत्माद्दौला थाना में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ  रास्ता जाम करने और बवाल करने का मुकदमा दर्ज किया है। राहुल पर रविवार को कुछ लोगों ने भैंस चोरी का आरोप लगाया था। उधर, राहुल के परिवारीजनों ने बताया कि उसकी हत्या की गई है। शव पर चोटों के निशान थे।  पास में बीयर की चार केन, पानी के पाउच और नमकीन के पैकेट पड़े थे। उन्होंने सतीनगर के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया। इससे उनका गुस्सा भड़क गया। इंस्पेक्टर एत्मादपुर थाना ने बताया कि  सतीनगर के कुछ लोगों ने राहुल पर शंभूनगर में बगीची में भैंस चोरी करने का आरोप लगाकर पंचायत में 50 हजार का जुर्माना लगाया था। जुर्माना न चुका पाने के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed