{"_id":"649d38912645b85667081105","slug":"stone-pelting-in-saiya-s-village-tehra-there-was-chaos-half-a-dozen-people-injured-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सैंया के गांव तेहरा में पथराव, मची अफरा-तफरी; आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सैंया के गांव तेहरा में पथराव, मची अफरा-तफरी; आधा दर्जन लोग घायल
Thu, 29 Jun 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:23 PM IST
सार
तेहरा में रास्ते में गंदगी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सैंया के गांव तेहरा में रास्ते में गंदगी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान जमकर पथराव हुआ। डंडे के प्रहारों से दोनों पक्षो के महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
गांव तेहरा में बीती शाम 6:00 बजे के करीब रास्ते में गंदगी पड़ी थी जिससे उत्तेजित होकर चोखे लाल के पक्ष के लोगों ने ईश्वरी प्रसाद पक्ष के साथ गंदी-गंदी गालियां दीं। ईश्वरी प्रसाद के पक्ष के शिव देवी, अमरावती पत्नी जितेंद्र ने गाली देने का विरोध किया। विरोध करने पर चोखे लाल, हरिओम, लोकेंद्र पुत्रगण चोखे लाल, मोहित पुत्र हरिओम , रेखा , गुलाब देवी ने पथराव शुरू कर दिया।
पथराव के दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें ईश्वरी प्रसाद की पत्नी शिव देवी लाल सिंह और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से हरिओम, रेखा देवी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि झगड़ा करने में दोनों सगे भाई हैं। रास्ता में गंदगी के साथ-साथ घर की जमीन का विवाद भी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।