फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting, firing on two sides in Khandauli, two injured

खंदौली में दो पक्ष में पथराव, फायरिंग, दो घायल

Tue, 17 Aug 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting, firing on two sides in Khandauli, two injured
खंदौली (आगरा)। थाना क्षेत्र के ग्राम वास गड़रिया मे मंगलवार की रात बाइक से जाते समय सरिया छू जाने के विवाद में दो समुदाय के लोग भिड़ गए। इनके बीच मारपीट पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर फोर्स के साथ सीओ एत्मादपुर पहुंचे। पथराव में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले रखा है। तनाव के मद्देनजर देर रात तक गांव में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर वास गड़रिया निवासी भूरा (22)बाइक के पीछे सरिया बांध कर घर ले जा रहा था। रास्ते में गांव का ही राम प्रसाद बघेल पशुओं को नहला रहा था। तभी सरिया उसके पैर में लग गई। इस पर राम प्रसाद और भूरा के बीच कहासुनी हो गई। राम प्रसाद के लड़के नागेंद्र ने भूरा को पीट भी दिया। हालांकि लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार की रात करीब आठ बजे राम प्रसाद का लड़का नागेंद्र और रितेश खेत पर गए थे। तभी भूरा खां कुछ युवकों के साथ पहुंचा और मारपीट कर दी। इसकी जानकारी होते ही दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट के साथ पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई। बस्ती में पथराव और फायरिंग से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लगते ही सीओ एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल कई चौकियों का फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस को देख उपद्रवी भाग निकले।
पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ है। फायरिंग होने की सूचना झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed