फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stolen goat, gang rape with woman on the pretext of getting goat

चोरी गए बकरा, बकरी दिलाने के बहाने महिला से गैंगरेप

Sun, 17 Jul 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Stolen goat, gang rape with woman on the pretext of getting goat
कासगंज। क्षेत्र की एक महिला का एक माह पूर्व बकरा बकरी चोरी हो गए। जिसकी तलाश में महिला जुटी हुई थी, लेकिन नहीं मिले। तभी एक युवक ने महिला को भरोसा दिया कि वह सात दिन के अंदर बकरा - बकरी खोज देगा। आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और उसे झांसे में लेकर महिला से चारों युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना 9 जुलाई की दोपहर में हुई। संजू निवासी बरकुला, थाना सोरोंजी, भीकम सिंह, संजीर निवासी ठठेरपुर एवं लेखराज निवासी नरसैना बदायूं ने पहुंचकर बकरा बकरी दिलाने के बहाने महिला से 10 हजार रुपये मांगे। महिला ने दस हजार रुपये संजू को दे दिए। इसी बीच महिला को अकेला देख आरोपियों की नियत बदल गई उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद महिला के सास ससुर आ गए। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो आरोपी गेट खोलकर भाग गए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर सिद्वार्थ तोमर ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed