{"_id":"5c14b5d0bdec22553f266501","slug":"stolen-cash-and-statue-in-two-temples-of-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों से अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, वृंदावन के दो मंदिरों से नगदी सहित मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों से अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, वृंदावन के दो मंदिरों से नगदी सहित मूर्तियां चोरी
Sat, 15 Dec 2018 01:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर से चोरी हुई मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी में बेखौफ चोरों से जहां इंसान दहशत में है। वहीं अब भगवान भी सुरक्षित नहीं है। वृंदावन के चीरघाट स्थित प्राचीन हनुमान और शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए पीतल की प्रतिमाएं और गोलक में रखी हजारों की नकदी को चोरी कर लिया।
चीरघाट पर यमुना किनारे स्थित चमत्कारी महादेव मंदिर से चोर शिव परिवार की पांच पीतल की मूर्तियां और भंडारघर के बर्तनों को चुरा ले गए। वहीं गोलक में रखी नकदी भी ले गए। सेवायत के अनुसार चोरी हुई ठाकुरजी की मूर्तियों का वजन 3 से 12 किलो तक का अनुमान है।
विज्ञापन
इस दौरान लक्ष्मण शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील भट्ट, गोपी निषाद, हरिशंकर, गोविंदा, लक्ष्मी, मनु शर्मा, बाबूलाल पुजारी, रामवीर ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं करती है। इसलिए चोर उचक्के सक्रिय हैं।

इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित प्रसिद्ध हनुमान शनि मंदिर को निशाना बनाते हुए एक पीपा तेल, एक पीपा घी, दान पेटी के 30 हजार, 5 किलो पीतल और पूजन सामग्री चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह उस समय हुई जब वे मंदिर आए।