फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stole jewelery and cash worth two lakhs by breaking the locks of teacher's house

Agra News: शिक्षक के मकान के ताले तोड़कर दो लाख के जेवर-नकदी चुराए

Sun, 01 Dec 2024 06:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
stole jewelery and cash worth two lakhs by breaking the locks of teacher's house
- टीचर्स कॉलोनी में हुई वारदात, पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। टीचर्स कॉलोनी में चोरों ने शनिवार की रात एक शिक्षक के घर के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव नगला दिलीप निवासी मनोज कुमार शिक्षक हैं। वह वर्तमान में कस्बा स्थिति टीचर्स कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। वह मकान के नीचे वाले हिस्से में रह रहे हैं वहीं ऊपर वाली मंजिल पर जैतपुर निवासी छोटे लाल रहते हैं। शनिवार को मनोज परिजन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात को मौका पाकर चोर घर में ताले तोड़कर घुस गए और अलमारी और बक्सों में रखी सोने की चार चूड़ी, दो सोने की अंगूठी, चांदी की करधनी, तोड़िया, सोने की नथ, 5 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद छोटे ने फोन कर मनोज को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed