{"_id":"6abbce7223ebd4482e051621","slug":"stockpile-of-suspicious-medicines-seized-from-warehouse-in-dhanauli-in-agra-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में करोड़ों की संदिग्ध दवाओं का भंडारण: आबादी के बीच गोदाम में मिला भारी स्टॉक, जांच में जुटी एफएसडीए टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में करोड़ों की संदिग्ध दवाओं का भंडारण: आबादी के बीच गोदाम में मिला भारी स्टॉक, जांच में जुटी एफएसडीए टीम
Tue, 29 Sep 2026 08:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:14 PM IST
सार
आगरा के धनौली में आबादी के बीच एक गोदाम में भारी मात्रा में संदिग्ध दवाओं का भंडारण मिलने से खलबली मच गई। एफएसडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक, वैधता और गुणवत्ता की जांच शुरू की है। दवाओं की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
संदिग्ध दवाओं का जखीरा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली में मंगलवार को मदर आरडी स्कूल के पास आबादी के बीच स्थित एक गोदाम में भारी मात्रा में संदिग्ध दवाओं का भंडारण मिलने से खलबली मच गई। सूचना मिलने पर एफएसडीए की टीम मौके पर पहुंची और गोदाम में रखी दवाओं के स्टॉक का आकलन शुरू किया।
विज्ञापन
बताया गया है कि गोदाम में बड़ी संख्या में दवाइयां रखी मिली हैं, जिनकी अनुमानित कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। मंगलवार सुबह से एफएसडीए की टीम दवाओं के स्टॉक, उनकी वैधता और गुणवत्ता की जांच में जुटी रही। टीम गोदाम में रखी दवाओं का पूरा विवरण भी जुटा रही है।
विज्ञापन
जांच के दौरान करीब सात से आठ प्रकार की दवाओं के नमूने लिए जा रहे हैं। साथ ही दवाओं के स्टॉक का विवरण तैयार किया जा रहा है। फिरोजाबाद से आई एफएसडीए की टीम गोदाम में रखी दवाओं के पूरे भंडारण का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोदाम में मिली दवाएं नकली हैं या मानकों के विपरीत हैं। फिलहाल दवाओं के नमूने और स्टॉक से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में विभागीय कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।