{"_id":"65d6329230aac5f0ef0b55de","slug":"stock-of-medicines-reduced-due-to-increasing-number-of-patients-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-111542-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मरीजों की बढ़ती संख्या से दवाओं का स्टॉक हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मरीजों की बढ़ती संख्या से दवाओं का स्टॉक हुआ कम
Wed, 21 Feb 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम के असर से मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते दवाओं की खपत बढने से स्टॉक पर असर पड़ रहा है। जिला अस्प्ताल पर कई दवाओं की कमी हो गई है। भीड़ के चलते मरीजों को भी दिक्कत होने लगी है।
जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की भीड लगी रही। ओपीडी बंद होने तक 1093 मरीज अस्पताल पर आए। जिससे पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लग गई। पर्चा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों के कक्ष की ओर पहुंचने लगे। वहां भी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक भीड संक्रामक रोग विभाग में रही।बुखार के 196 मरीज आए। जिसमें 55 बच्चे शामिल रहे। सांस के 76 मरीज पहुंचे, जिसमें से 21 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा डायरिया के 21 मरीज पहुंचे। जैसे तैसे कर मरीजों ने चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सक को दिखाने के बाद मरीज दवा लेने काउंटर पर पहुंचे। दवा घर पर कई दवाओं की कमी देखी गई। एमोक्सलिन के स्थान पर सर्दी, खांसी के मरीजों को एजीथ्रोमाइसिन तथा पेट गैस की दवा ओमाप्राजोल के स्थान पर रेंटेक्स दी गई।
दूसरी दवा दी
मुझे सर्दी खांसी एवं बुखार का असर है। जिससे शरीर में काफी दर्द भी है। काउंटर से चिकित्सक की लिखी दवा के स्थान पर दूसरी दवा दी गई। - शैलेष, मरीज
मुझे दो दिन से बुखार आ रहा है। दवा काउंटर पर भीड़ है। आधा घंटा लाइन में लगे हो चुका है। डाक्टर के पास भी लाइन लगानी पड़ी। - निखिलेश, मरीज
जिले में सभी बीमारियों से जुडी पर्याप्त दवाएं हैँ। अस्पताल पर कई प्रकार की एंटीबायोटिक दवाएं मौजूद हैँ। पेट से जुडी भी पर्याप्त दवाएं हैं। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस