फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stf Take Remand Four Suspected Of Pfi And Cfi Update News

मथुरा: एसटीएफ ने रिमांड पर लिए सीएफआई/पीएफआई के चारों सदस्य

Wed, 04 Nov 2020 07:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Stf Take Remand Four Suspected Of Pfi And Cfi Update News
न्यायालय में पेश किए पीएफआई के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में दंगा फैलाने की साजिश के आरोप में जेल में बंद पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) तथा सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों से पूछताछ के लिए एसटीएफ को दो दिन का रिमांड मिल गया है। सीजेएम की अदालत ने एसटीएफ को 4 नवंबर शाम पांच बजे से 6 नवंबर शाम पांच बजे तक पूछताछ के लिए अनुमति दी है। अनुमति मिलने के बाद एसटीएफ ने सभी चारों अभियुक्तों को रिमांड पर ले लिया है। कुछ दिन पूर्व ही जनपद की क्राइम ब्रांच से इस मामले की जांच एसटीएफ को दी गई है बुधवार को एसटीएफ के सीईओ राकेश पालीवाल न्यायालय में पेश हुए थे।
विज्ञापन


बता दें कि विगत अक्तूबर को हाथरस जाते समय मांट टोल प्लाजा पर पीएफआई/सीएफआई के सदस्य अतीकुर्रहमान, मसूद, सिद्धीक और आलम को गिरफ्तार किया था। इन पर विदेशों से पैसा लेकर के देश में दंगे फैलाने की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसटीएफ जांच कर रही है। एसटीएफ ने दो नवंबर को सीजेएम की अदालत में न्यायिक अधिकारी अंजू राजपूत के समक्ष पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) का प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर उन्होंने बुधवार सुबह सुनवाई की और शाम पांच बजे रिमांड की अनुमति दी। अदालत ने एसटीएफ को 4 नवंबर से लेकर 6 नवंबर शाम पांच बजे तक रिमांड दिया है। इस दौरान एसटीएफ चारों अभियुक्तों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) बृजमोहन ने बताया कि न्यायालय ने रिमांड की अनुमति दी है। 2 दिन का रिमांड न्यायालय ने स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed