फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stf raided two warehouses in bagh khinni mahal and radhe krishna dham colony sample medicines worth more than one crore recovered

आगरा: एमआर के माध्यम से चल रहा सैंपल की दवाओं का अवैध कारोबार, एसटीएफ ने बरामद की एक करोड़ से अधिक की औषधि

Fri, 13 May 2022 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 May 2022 09:58 PM IST
सार

एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को ताजगंज के बाग खिन्नी महल और राधे कृष्ण धाम कालोनी में बने दो गोदाम पर छापा मारा था। गोदामों से एक करोड़ से अधिक की सैंपल की दवाएं बरामद की गई थीं। संचालक सोनू अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
stf raided two warehouses in bagh khinni mahal and radhe krishna dham colony sample medicines worth more than one crore recovered
संचालक सोनू अग्रवाल गिरफ्तार, एसटीएफ ने गोदाम में लगा ताला - फोटो : amar ujala

विस्तार

ताजगंज के बाग खिन्नी महल और राधे कृष्ण धाम कालोनी में पकड़े गए गोदामों का संचालक पिनाहट का सोनू अग्रवाल सैंपल की दवाओं का अवैध कारोबार फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की मिलीभगत से कर रहा था। एमआर कमीशन पर उसे सैंपल की दवाएं उपलब्ध कराते हैं, जिन्हें वो दुकानदारों को बेच देता है। छोटे दुकानदार सैंपल की दवाएं लोगों को कम दाम में बेच देते हैं। एसटीएफ की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। संचालक को जेल भेज दिया गया है। तीन एमआर सहित पांच की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को ताजगंज के बाग खिन्नी महल और राधे कृष्ण धाम कालोनी में बने दो गोदाम पर छापा मारा था। गोदामों से एक करोड़ से अधिक की सैंपल की दवाएं बरामद की गई थीं। संचालक सोनू अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि सोनू अग्रवाल मूलरूप से पिनाहट का रहने वाला है। इस समय बरौली अहीर में रह रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह अपने भाई प्रवीण के साथ 15 साल से सैंपल की दवाओं का कारोबार कर रहा था। पिछले कुछ महीने से ताजगंज के बाग खिन्नी महल में वासुदेव कुशवाहा के मकान और शमसाबाद रोड स्थित राधे कृष्ण धाम कॉलोनी में गोदाम बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गोदाम से 198 तरह की सैंपल की दवाएं बरामद की गई हैं। राधे कृष्ण धाम कालोनी में बने गोदाम पर कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है। इस मामले में निरीक्षक हुकुम सिंह ने अपनी ओर से धारा 420, 406, आवश्यक वस्तु अधिनियम और औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को आरोपी सोनू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राधे कृष्ण धाम कालोनी में गोदाम सोनू का भाई प्रवीन चला रहा था। उसकी तलाश की जा रही है। 

कंपनी के जांच अधिकारी की भी रहती थी मिलीभगत
मामले में निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि मुकदमे में सोनू अग्रवाल के अलावा उसके भाई प्रवीन, महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी सतीश, अमरावती निवासी गौड़िया, महाराष्ट्र के मुकेश और मेरठ के एसके शर्मा को नामजद किया गया है। आरोपी सोनू अग्रवाल ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि सतीश, गौड़िया और मुकेश नामी फार्मा कंपनी में एमआर हैं। तीनों उसे डाक्टरों के लिए मिलने वाली सैंपल की दवाएं उपलब्ध कराते हैं। इनको बाजार दाम में वह उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है। सोनू 50 से 60 प्रतिशत तक मुनाफा लेता है। बाकी दुकानदार और एमआर का होता है। ग्राहक को कम रेट में दवा उपलब्ध कराई जाती है। वहीं मेरठ का एसके शर्मा एक कंपनी में जांच अधिकारी है। वह फार्मा कंपनी से मिलने वाली चिकित्सक सैंपल की दवाओं की जांच करता है। यह पता करता है कि वह चिकित्सकों को पहुंच पा रही हैं या नहीं। सैंपल की दवाएं मुफ्त में गरीब मरीजों को बांटने के लिए मिलती हैं। मगर, इस अवैध कारोबार में उसकी भी संलिप्तता पाई गई है। आरोप है कि वह कमीशन के लिए यह काम करा रहा था। एमआर और जांच अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए टीमो को लगाया गया है।

एसटीएफ के रडार पर अभी और गोदाम
एसटीएफ को जानकारी मिली है कि सैंपल की दवाओं का अवैध कारोबार और भी जगह चल रहा है। चार से पांच गोदाम के बारे में जानकारी मिल गई है। एसटीएफ जल्द छापा मार कार्रवाई भी करेगी।

बाजार खुलने से पहले दवाओं की सप्लाई
एसटीएफ ने बताया कि सोनू अग्रवाल सैंपल की दवाएं फुव्वारा बाजार में भी पहुंचाता था। बाजार खुलने से पहले ही कुछ दुकानदार यह दवाओं को मंगा लेते थे। इसके बाद आगे सप्लाई कर दिया जाता था। छोटे मेडिकल स्टोर इनको खरीदते हैं। खरीदारों को पांच से दस प्रतिशत कम दर पर यह दवाएं दी जाती हैं, जिससे कोई मना नहीं करता है। इसकी शिकायत भी नहीं होती है।


संचालक को रिमांड पर लेगी पुलिस
एसटीएफ निरीक्षक ने बताया कि बाग खिन्नी महल के गोदाम से 70 से अधिक बोरे दवाएं मिली हैं। कृष्णा धाम कालोनी के गोदाम से भी 80 से अधिक बोरे की आशंका है। आरोपी को 24 घंटे के अंदर जेल भेजा जाना था। इसलिए दूसरे गोदाम पर कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। गोदाम को सीज कर दिया गया है। सोनू अग्रवाल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद गोदाम से दवाएं जब्त की जाएंगी। उसके भाई सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed