{"_id":"6a0f502cdc6dbc390301b53e","slug":"stf-nabs-goat-thief-carrying-one-lakh-reward-in-agra-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी बकरी चोर दबोचा: आगरा में बना रखा था ठिकाना, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार; दर्ज हैं 24 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का इनामी बकरी चोर दबोचा: आगरा में बना रखा था ठिकाना, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार; दर्ज हैं 24 मुकदमे
Fri, 22 May 2026 12:04 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 22 May 2026 12:04 AM IST
सार
कलुआ से पूछताछ में पता चला कि वह नदरई, कासगंज में रहकर अपने रिश्तेदार और परिजन के साथ गिरोह बनाकर रहता है। हत्या, डकैती, लूट, चोरी के साथ पशु चोरी करता है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बकरी चोरी के मामले में साढ़े पांच साल से फरार एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कलुआ उर्फ कालिया को आगरा एसटीएफ ने बुधवार रात छत्ता के हाथी घाट से दबोच लिया। उसे बृहस्पतिवार को हरदोई से जेल भेज दिया गया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के पुरवावां निवासी सूरज मवेशी पालते थे।
30 नवंबर, 2020 की रात लगभग दो बजे बदमाश उनके घर के बाहर बंधी सात बकरियां चोरी कर ले गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला था कि कासगंज के नदरई निवासी कलुआ ने घटना को अंजाम दिया था। बीते दिनों उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। आगरा एसटीएफ की मदद से बुधवार रात आगरा में रेलवे ब्रिज के नीचे यमुना किनारे हाथी घाट से कलुआ को पकड़ा गया।
एसपी एसटीएफ राकेश कुमार के मुताबिक, कलुआ से पूछताछ में पता चला कि वह नदरई, कासगंज में रहकर अपने रिश्तेदार और परिजन के साथ गिरोह बनाकर रहता है। हत्या, डकैती, लूट, चोरी के साथ पशु चोरी करता है। गिरफ्तारी से बचने के लिए मध्य प्रदेश के सागर, छतरपुर व उत्तर प्रदेश के महोबा आदि जिलों में वारदात कर रहा था। आरोपी कलुआ पर 24 प्राथमिकी दर्ज हैं। वह 2015 से वारदात कर रहा है। उसके खिलाफ हरदोई, मथुरा, कासगंज, हाथरस, गाैतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी के थानों में मामले दर्ज हैं।