फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF arrested accused who supplied weapons

UP: कार से करता था हथियारों की सप्लाई...एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 50 हजार का रह चुका है इनामी

Wed, 16 Apr 2025 10:00 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 16 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों पुलिस अभिरक्षा में कुलदीप जगीना की हत्या करने वाले बदमाशों को इसी आरोपी ने हथियार दिए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
 

विज्ञापन
STF arrested accused who supplied weapons
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार में बैठकर हथियार बेचने वाले आरोपी को एसटीएफ ने रकाबगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कार, 9 एमएम बोर की पिस्टल, 4 तमंचे और कारतूस मिले हैं। आरोपी पूर्व में 50 हजार रुपये का इनामी भी रह चुका है।
विज्ञापन


निरीक्षक एसटीएफ हुकुम सिंह ने बताया कि टीम ने प्रतापपुरा के एक होटल की पार्किंग से भरतपुर, राजस्थान के गांव चिकसाना निवासी कृष्णा उर्फ करतार उर्फ कृष्ण अवतार को गिरफ्तार किया है। वह सदर थाना क्षेत्र के रोहता चौराहे के पास स्थित विनायक गार्डन में किराये के मकान में रह रहा था। 
विज्ञापन


22 जुलाई 2023 को भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास पुलिस अभिरक्षा में कुलदीप जगीना की हत्या करने वाले आरोपियों को हथियार इसी कृष्ण अवतार ने दिए थे। नवंबर 2023 में एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब वह 50 हजार रुपये का इनामी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने हथियार खरीदने और बेचने वाले कई लोगों के नाम भी बताएं हैं। वह मथुरा के हाथिया में रहने वाले मेवों से हथियार लेकर आता है। आर्डर मिलने पर सप्लाई करता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed