फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   steal mobile phones to fulfill his hobby two arrested Such people were on target

आगरा: शौक पूरा करने के लिए करते थे मोबाइल चोरी, दो गिरफ्तार; ऐसे लोग रहते थे निशाने पर

Sat, 18 Nov 2023 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 12:36 PM IST
सार

शौक पूरा करने के लिए अपराध का रास्ता चुनने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। 
 

विज्ञापन
steal mobile phones to fulfill his hobby two arrested Such people were on target
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की एत्माद्दौला पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोबाइल चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। उनसे 10 मोबाइल और एक बाइक बरामद की। इनमें से 5 मोबाइल उन्होंने भाई दूज के दिन चुराये थे।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता राकेश सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को थाने पर एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। रामबाग चौराहे पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी ने बहन का मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामबाग चौराहे के पास सर्विस रोड से फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी आसिफ और थाना रसूलपुर के बरी का नगला निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। आसिफ पर 12 और राहुल पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। हर दिन लोकेशन बदल देते। अलग-अलग शहर में वारदात करते। भाई दूज वाले दिन रामबाग चौराहे पर ही 5 मोबाइल चोरी किए थे। राहगीरों को परेशानी का बहाना बनाकर सस्ते में इनको बेच देते थे। मिले रुपयों से अपने शौक पूरे करते थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed