{"_id":"67c289fb9a9c193e2d049952","slug":"statistics-that-wives-are-being-harassed-more-than-their-husbands-2025-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अब पति नहीं...पत्नियां कर रहीं ज्यादा प्रताड़ित, यकीन न हो तो देख लें ये आंकड़े; वजह भी कर देंगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब पति नहीं...पत्नियां कर रहीं ज्यादा प्रताड़ित, यकीन न हो तो देख लें ये आंकड़े; वजह भी कर देंगी हैरान
Sat, 01 Mar 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:45 AM IST
सार
आगरा में टीसीएस मैनेजर ने जिस प्रकार वीडियो बनाकर पत्नी की प्रताड़ना का दर्द बयां किया और फिर जान दे दी, उसके बाद सवाल कई उठ रहे हैं। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं, पुलिस लाइन के परिवार परार्श केन्द्र में आने वाले केसों के बारे में, जहां पत्नी से अधिक पति शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम अगेंस्ट वुमेन डाॅ. सुकन्या शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी बात नहीं मानती है। मायके चली जाती है। सास का सम्मान नहीं करती। आए दिन झगड़ा करती है। सुसाइड की धमकी देती है। यह वो आरोप है, जो पति आजकल पत्नियों पर लगा रहे हैं। पुलिस आयुक्त से लेकर परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत कर रहे हैं। साल 2024 की बात करें तो 100 से अधिक मामले आए। इन मामलों को काउंसिलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया।
एक साल पहले एत्माद्दाैला क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। ताजगंज क्षेत्र में 15 दिन पहले एक युवक ने आत्महत्या की थी। परिजन ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने साढ़ू और उसके दोस्त को घर बुला लिया था। मामले में एक आरोपी को जेल भेजा गया था।

केस - 1
सिकंदरा क्षेत्र के पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। वह बात-बात पर पुलिस से शिकायत करते थे। हाल ही में घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का तार पत्नी ने काट दिया था। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया था। दोनों की शादी को 20 साल हो गए हैं। उनकी काउंसिलिंग की गई तो दोनों में विवाद खत्म हो गया।

केस - 2
सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती होटल के ब्यूटी पार्लर में काम करती है। पति शक करता है। इस पर विवाद होता है। पति ने पत्नी पर कई आरोप लगाए। पत्नी भी कई बार पति के खिलाफशिकायत कर चुकी है। उधर, पति ने परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है। वह काउंसिलिंग के दाैरान रोते-रोते अपनी समस्या बताई थी।

काउंसिलिंग से रिश्ते जोड़ने की कोशिश
एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी की शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग की जाती है। विशेषज्ञ दोनों पक्षों की बात को सुनते हैं। उन्हें समझाया जाता है। एक-दूसरे को समझने का समय दिया जाता है। इससे कई बार लोग आपसी मतभेद भुलाकर साथ हो जाते हैं।

समझौता कराने का रहता है प्रयास
काउंसलर डाॅ. अमित गाैड़ ने बताया कि पति-पत्नी से बात की जाती है। दोनों के आरोप-प्रत्यारोप को सुना जाता है। इस दाैरान घरवालों को अलग कर दिया जाता है। आरोपों की पुष्टि की जाती है। जिन लोगों पर आरोप लगाए जाते हैं, उनसे भी बात करते हैं। दोनों पक्ष के लोगों को भी बुलाया जाता है। उनके माध्यम से भी समझाैता कराने का प्रयास किया जाता है। शिकायत मिलने पर पति की बात को भी सुना जाता है। दोनों को कानून के बारे में बताया जाता है।