{"_id":"69a35c0efc7bebe63a0d2c4a","slug":"station-in-charge-suspended-in-case-of-contract-dispute-agra-news-c-25-1-agr1008-1000787-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठेके पर बवाल के मामले में थाना प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठेके पर बवाल के मामले में थाना प्रभारी निलंबित
Sun, 01 Mar 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी में शुक्रवार शाम दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग हो गई थी। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने थाना प्रभारी पिढौरा रवींद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। समय सिंह को पिढ़ौरा थाने का का नया प्रभारी बनाया गया है। दोनों पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष की ओर से विजयगढ़ी के अवधेश कुमार ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी की शाम करीब 7 बजे गांव के ही कुछ लोग हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने कट्टे से फायरिंग की और परिजन को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामले में भूरा उर्फ राजकिशोर, प्रेमपाल, आकाश, आदित्य, बेटू व शिवम सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
वहीं दूसरे पक्ष से रैपुरा भदौरिया निवासी श्यामसुंदर सिंह ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी की शाम करीब पांच बजे 20 से 25 लोगों की भीड़ उनकी शराब की दुकान पर पहुंची और गाली-गलौज करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर सैल्समैन को पीटकर शराब की पेटियां बाहर फेंक दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।