फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State Women Commission chairperson Babita Chauhan commented on Muslim women wearing burqa in agra

UP: 'घर पर जरूर पहनें बुर्का', जानें क्यों राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुस्लिम महिलाओं के लिए कही ये बात

Tue, 23 Dec 2025 07:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Dec 2025 07:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चाैहान ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर टिप्पण की। कहा कि उन्हें बाहर से ज्यादा घर पर बुर्का पहनने की जरूरत है। 

विज्ञापन
State Women Commission chairperson Babita Chauhan commented on Muslim women wearing burqa in agra
सुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बुर्का पहनने पर कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को बाहर की बजाय घर में ही बुर्का पहनने की जरूरत है। वह घर में ज्यादा असुरक्षित हैं। चेहरा छिपाने से उन्हें न्याय और योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। मुस्लिम महिलाएं हर जगह बुर्का पहनकर जाती हैं। अस्पताल में इलाज समेत हर जगह सरकारी योजनाओं का लाभ लेती हैं। महिलाओं के बीच भी बुर्के में रहती हैं। उन्हें घर में ही बुर्का पहनने की जरूरत है। ये बातें उन्होंने मंगलवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की दाैरान कहीं।
विज्ञापन


एसआईआर और घुसपैठियों के मुद्दे पर आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उनके यहां के लोगों ने आधे भारत पर कब्जा कर रखा है। पूर्व की सरकारों पर दबाव बनता था, लेकिन यह सरकार दबाव में नहीं आने वाली है।जनसुनवाई में अध्यक्ष ने 42 शिकायतें सुनकर समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और बच्चियों के लापता होने की अधिक शिकायतें आईं। 
विज्ञापन


जमीन पर घिसटते हुए गुहार लगाने पहुंचे
नाई की मंडी निवासी एक रिटायर्ड राज्यकर्मी बेटे और पत्नी के साथ जमीन पर घिसटते हुए पहुंचे। आरोप लगाया कि बहू उन्हें दोनों बच्चों से मिलने नहीं देती है। उनके राजपुर चुंगी स्थित घर के ताले तोड़ कब्जा कर रखा है। झूठी शिकायतें कर रही है। बबीता चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया ही था कि तभी वहां बहू भी शिकायत लेकर आ गई। ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने लगी। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया और बहू और बेटे को साथ रहने पर राजी करवाकर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed