फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State Shooter suhel hasan out from Inter University Shooting Trial

राज्य स्तरीय निशानेबाज सुहैल हसन को ट्रायल से किया बाहर, चयनकर्ताओं ने नहीं माना खिलाड़ी

Sat, 20 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 20 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
State Shooter suhel hasan out from Inter University Shooting Trial
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की निशानेबाजी की टीम में कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की शूटिंग रेंज से भगा दिया गया। चयनकर्ताओं ने फर्जी मार्कशीट दिखाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

 
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक शुरू होने जा रही इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता के लिए 16 अक्तूबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल लिए गए। विवि की ओर से तीन चयनकर्ताओं को भेजा गया। 
विज्ञापन


10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर रायफल, 25 मीटर एयर पिस्टल के लिए ट्रायल लिए जा रहे थे। ट्रायल देने के  लिए श्रीमती शांतिदेवी डिग्री कॉलेज, किरावली के बीए प्रथम वर्ष के निशानेबाज छात्र सुहैल हसन भी पहुंचे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने मार्कशीट फर्जी बताई

उनसे यह कहा गया कि उनकी मार्कशीट फर्जी है। विवि के नियमों के मुताबिक, उनकी पढ़ाई में दो साल का अंतर है। इस पर, सुहैल का कहना है कि जब वह विवि द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज के वर्तमान में विद्यार्थी हैं, तो खिलाड़ी क्यों नहीं माना जा रहा है। 

शूटर सुहैल हसन का कहना है कि मुझे यह कहकर ट्रायल में शामिल नहीं किया गया कि मेरी हाईस्कूल और इंटर की अंकतालिकाएं फर्जी हैं। एक-दो दिन में पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराऊंगा। 

सुहैल की उपलब्धि:
- सन 2017 में त्रिवेंदरम में आयोजित हुई 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में 600 में से 550 अंक पाए। 
- सन 2016 में दिल्ली में हुई 59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में 89वां स्थान रहा। 
- सन 2015 में जयपुर में हुई नौंवी महाराजा डॉ. करनी सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता।
- सन 2015 में आसमसोल में हुई 25वीं ऑल इंडिया जीवी मावलांकर शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में 13वां स्थान रहा। 
- सन 2015 में दिल्ली में हुई 35वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में 72वां स्थान रहा। 

विवि के खेलकूद और शारीरिक शिक्षा निदेशक एके चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के नियमों के अनुसार, छात्र ट्रायल के लिए पात्र नहीं है। इसलिए उसे ट्रायल देने से रोका गया। जहां तक डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि के नियमों की बात करें तो छात्र ट्रायल दे सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed