Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State-of-the-art sports stadium to be built in Bah; Yogi cabinet grants approval

Agra News: बाह में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Thu, 19 Nov 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art sports stadium to be built in Bah; Yogi cabinet grants approval
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को लखनऊ में आयोजित कैबिनेट बैठक में बाह विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए उगनपुरा गांव में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट के इस निर्णय से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

निर्णय के अनुसार, बाह के उगनपुरा में युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज गाटा संख्या-181 की 2.476 हेक्टेयर (6 एकड़ से अधिक) भूमि खेल विभाग के पक्ष में निशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। इस भूमि पर स्टेडियम के निर्माण से राज्य सरकार के राजकोष पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय युवाओं को खेल का बेहतर माहौल मिलने के साथ-साथ निर्माण कार्य के दौरान असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस सौगात पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बाह विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर बाह के अर्जुन अवार्डी विजय सिंह चौहान, अजीत भदौरे और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की उपलब्धियों का हवाला देते हुए स्टेडियम की मांग की थी। वहीं, सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

ये होंगी सुविधाएं
आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन ने 23.29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। स्टेडियम में मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर हॉल, 400 मीटर लंबा ट्रैक, वॉलीबाॅल एवं फुटबॉल कोर्ट, क्रिकेट पिच, ओपन जिम, आवास, बाउंड्रीवाॅल, सीसी रोड, पार्किंग, पेयजल, विद्युतीकरण आदि प्रबंध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed