फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State level women cricketers' fair will be held in the district from November 16

Agra News: जिले में 16 नवंबर से लगेगा प्रदेश स्तरीय महिला क्रिकेटरों का मेला

Fri, 08 Nov 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
State level women cricketers' fair will be held in the district from November 16
मैनपुरी। जिले में 16 नवंबर से महिला क्रिकेटरों का मेला लगने जा रहा है। माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश भर की महिला क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो मैदान तैयार कर लिए गए हैं। दो और मैदान तैयार करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जनपद में 16 नवंबर से 18 नवंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों से चयनित मंडलीय टीमें प्रतिभाग करेंगी। माध्यमिक विद्यालय के जिला क्रीड़ा सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 15 नवंबर को ही प्रदेश के सभी मंडल की टीमों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी में खेल मैदान तैयार कर लिए गए हैं। दो अन्य कॉलेजों के खेल मैदान भी तैयार कराए जा रहे हैं। 11 नवंबर तक सभी खेल मैदान तैयार करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ठहरेंगी महिला खिलाड़ी
महिला खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज और श्री जी करुणा सागर इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed