{"_id":"616efbba2dbb8c37f5044057","slug":"state-government-is-working-fast-to-prevent-infectious-diseases-ram-naresh-mainpuri-news-agr5120285128","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार संक्रामक रोगों की रोकथाम को तेजी से कर रही कार्य: रामनरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार संक्रामक रोगों की रोकथाम को तेजी से कर रही कार्य: रामनरेश
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से दस्तक अभियान के तहत वाहन जागरूकता रैली को रवाना करते मंत्री और डीएम।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा, दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को आबकारी, मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमओ कार्यालय से वाहनों की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंत्री ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार तेजी से कार्य रही है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की उचित देखभाल की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गई है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे मच्छरों से बचाव करें। घर में सफाई रखें। जिलाधिकारी ने महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जल पात्रों की नियमित रूप से सफाई करें। अनुपयोगी जल पात्रों को नष्ट करें। कूलर, फ्रिज की ट्रे की साप्ताहिक रूप से सफाई करते रहें। संचारी रोग एवं दस्तक नियंत्रण अभियान में कई विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
जन-जागरूकता रैली मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, करहल चौराहा, करहल रोड, बड़ा चौराहा, संता-बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड होते हुए नगर पालिका पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी स्वामीदीन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल यादव, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. राज विक्रम, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, रविंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
यह विभाग हुए शामिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, शहरी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन और सूचना विभाग अभियान में शामिल रहा।