फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Started hunger strike to arrest murderers

Agra News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुरू की भूख हड़ताल

Wed, 04 Sep 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Started hunger strike to arrest murderers
कलेक्ट्रेट पर धरना देते वोटर्स पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र में सात महीने पहले संविदा शिक्षक की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के लिए शिक्षक के परिजन सहित समाज सुधारक न्याय संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठने वालों का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है। तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र में 25 जनवरी 2024 को संविदा शिक्षक हेमसिंह राजपूत की घर से मोबाइल से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। इसकी रिपोर्ट थाना भोगांव में दर्ज कराई गई थी। आठ महीने बीतने के बाद भी शिक्षक की हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर हैं। परिजन का आरोप है कि सूचना और जानकारी देने के बाद भी राजनैतिक संरक्षण के चलते पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ रही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन कर रहे परिजन ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। परिजन के साथ ही समाज सुधारक न्याय संगठन के पदाधिकारी भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर डॉक्टर राघवेंद्र सिंह राजपूत, अखिलेश क्रांतिकारी, हरिपाल सिंह राजपूत, कुमोद कुमार श्रीवास्तव, राजाराम शर्मा, वीरेंद्र कुमार आर्य बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed