{"_id":"5aa237744f1c1ba7758b4710","slug":"start-of-mudpack-work-in-taj-mahal-from-april-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के 'दाग' मिटाने को अप्रैल में शुरू होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के 'दाग' मिटाने को अप्रैल में शुरू होगा ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal
- फोटो : pti
ताजमहल का पीलापन दूर करने के लिए किए गए मडपैक को अब मुख्य गुंबद पर किए जाने का काम शुरू किया जाएगा। एएसआई साइंस ब्रांच अप्रैल के अंत तक गुंबद पर मडपैक लगाना शुरू कर देगी।
आईआईटी रुड़की को गुंबद की भार वहन क्षमता का निर्धारण करना है। रिपोर्ट आते ही साइंस ब्रांच गुंबद पर पाड़ बांधने का काम करना शुरू कर देगी। गुंबद का मडपैक अक्तूबर के अंत तक पूरा किया जा सकता है।
तीन साल से ताजमहल के पीलेपन को प्राकृतिक तरीके से दूर किए जाने के लिए मडपैक का काम जारी है। चारों मीनारों, चमेली फर्श की ओर की दीवारें, आर्च के बाद अब गुंबद का काम होना है।

Trending Videos
ताजमहल
लेकिन साइंस ब्रांच ने सफाई से पहले गुंबद की भार वहन क्षमता की जांच की मांग की है, ताकि पता चल सके कि 370 साल पुरानी इमारत की छत लोहे के पाइपों का वजन सह सकेगी।
एएसआई साइंस ब्रांच इन पाइपों का वजन भी आंक रही है। पूरे गुंबद को एक बार में ढकने की जगह चार चरणों में इसे पूरा किया जाएगा ताकि पर्यटकों के लिए दृश्य बाधित भी न हो और गुंबद पर वजन भी कम पड़े।
अप्रैल में शुरू होने के बाद इसका अधिकांश काम मानसून से पहले निपटा लिया जाएगा। अक्तूबर के अंत तक पूरे ताज की सफाई की जानी है।

सीआईएसएफ को दिए 400 क्यू मैनेजर
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि एएसआई साइंस ब्रांच ने भार वहन क्षमता जांचने के लिए कहा है, इसका फैसला दिल्ली से होगा।
ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए एएसआई ने सीआईएसएफ को 400 क्यू मैनेजर गुरुवार को सौंप दिए। ताज में पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश से लेकर मुख्य गुंबद तक कतार प्रबंधन के लिए इन क्यू मैनेजरों का उपयोग किया जाएगा। भारतीय सैलानियों वाली कतार में इनका प्रयोग ज्यादा होना है।