{"_id":"6022bc8e8ebc3e4b6f50c324","slug":"start-investigation-on-compland-of-villagers-mainpuri-news-agr479874091","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत निटावली की शिकायत पर निदेशक ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत निटावली की शिकायत पर निदेशक ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड करहल की निटावली ग्राम पंचायत के मामले में निदेशक ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर आख्या मांगी है। शिकायतकर्ता ने सीधे शासन को ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। पत्र आने के बाद विभाग आख्या भेजने की तैयारी में जुट गया है।
निटावली निवासी रोहित कुमार ने शासन में एक शिकायत की थी। इसमें बताया था कि वर्ष 2010 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव के बाद गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए। उन्होंने बिना विकास कार्य कराए ही धनराशि निकालने और उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। शिकायत में ये भी कहा गया था कि कई बार शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसका संज्ञान लेते हुए निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह ने जिला प्रशासन से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। शासन से पत्र आने के बाद पंचायत राज विभाग मामले में रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। जल्द ही शासन को आख्या भेज दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिला स्तर पर भी ये शिकायत की गई थी, लेकिन जांच में शिकायत सही साबित न होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
निदेशक पंचायती राज ने निटावली के संबंध में की गई एक शिकायत पर आख्या मांगी है। मामले की पूर्व में जांच कराई जा चुकी है। जांच अधिकारी ने शिकायत को सही नहीं पाया था। यही जांच रिपोर्ट संलग्न कर निदेशक पंचायती राज को भेजी जा रही है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।