फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Staring led to a fight, and the property dealer fired a shot after being slapped.

Agra News: घूरने से हुआ झगड़ा, थप्पड़ मारने पर प्राॅपर्टी डीलर ने चलाई थी गोली

Fri, 20 Mar 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Staring led to a fight, and the property dealer fired a shot after being slapped.
आगरा। थाना न्यू आगरा के दयालबाग साै फुटा रोड स्थित ढाबे पर रंगबाजी में गोली चलाई गई थी। घूरने पर झगड़ा शुरू हुआ, जिसमें गाली देने पर युवक ने प्रापर्टी डीलर देवेंद्र चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इस पर नाराज प्रापर्टी डीलर ने गोली चला दी। पुलिस ने हत्या की कोशिश में प्रापर्टी डीलर और उसके साथी नीरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेजे गए। वहीं पुलिस ने घायल इंजीनियरिंग छात्र के दो साथियों पर भी शांतिभंग में कार्रवाई की। एसीपी कोर्ट से दोनों आरोपी भी जेल भेजे गए।
विज्ञापन


बुधवार रात 11:30 बजे नगला पदी निवासी ऋषभ गुप्ता दयालबाग में ज्ञानी ढाबे पर खाना खाने गए थे। उनके साथ दोस्त ध्रुव, कान्हा और आलोक गाैतम थे। चारों खाना खाने के बाद घर जा रहे थे। तभी कार में सवार नगला पदी निवासी देवेंद्र चाैधरी और उसका साथी नीरज यादव ने ऋषभ के घूरने पर गाली दे दी। इस पर ऋषभ और उसके साथियों ने देवेंद्र को थप्पड़ मार दिया। दोनों पक्षों में खूब लात-घूंसे चले। नाराज देवेंद्र ने अपने साथी नीरज के पास रखी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से ऋषभ घायल हुए।
विज्ञापन




डीसीपी सिटी ने बताया कि घायल के ममेरे भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। देवेंद्र की लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त की गई है। आरोपी ने लाइसेंस की फोटोकाॅपी दिखाई। आरोपी का कहना था कि वह ढाबे के सामने कार खड़ी कर खाना खा रहा था। ऋषभ और उसके साथी उसे घूरने लगे। विवाद बढ़ने पर फायरिंग कर दी। उधर, ऋषभ के साथियों ने भी आरोपी से मारपीट की थी। उन्होंने विवाद की सूचना पुलिस को नहीं दी। इस आधार पर ध्रुव और कान्हा को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी आलोक की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि वह पूर्व में भाजपा का मीडिया प्रभारी भी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए ऋषभ के साथी आलोक गाैतम पर 18 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें हत्या की कोशिश, मारपीट सहित अन्य मामले हैं। घटना के समय वह भी खड़ा था। वह भाग निकला था। मामले में उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed