Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Star Next Academy defeated ACA by 87 runs to advance to the next round.

Agra News: स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने 87 रनों से एसीए को हराकर अगले राउंड में बनाई जगह

Tue, 05 May 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Star Next Academy defeated ACA by 87 runs to advance to the next round.
विजेता टीम
आगरा। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर जूनियर टैलेंट क्रिकेट लीग के सातवें दिन सोमवार को खेले गए मैच में स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने एसीए क्रिकेट एकेडमी को 87 रनों से शिकस्त दी। मैच में सलोनी तोमर ने पांच विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच रहीं।
विज्ञापन



जूनियर टैलेंट क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच में टॉस जीतकर स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 20.2 ओवर में 135 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अर्जुन जाट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि मनन शर्मा ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। एसीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से रजत ने तीन और मनमोहन ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन


136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम महज 48 रनों पर ढेर हो गई। स्टार नेक्स्ट एकेडमी की ओर से सलोनी तोमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए, जबकि ललतेश ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जीत के साथ स्टार नेक्स्ट एकेडमी ने 87 रनों से मुकाबला अपने नाम कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सलोनी तोमर को डॉ. वीपी सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया, जबकि रजत को डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैच में अंपायरिंग सम्मी अली और विजय बघेल ने की। कमेंट्री देव पांडेय ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी लक्की ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. राजीव पचौरी, पुंडीर, हरवीर सिंह, बंटी, जावेद, शमीम, जेपी माथुर और नवीन गौतम भी रहे।

विजेता टीम

विजेता टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed