फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Star Eleven become champions thanks to the performances of Aniket and Azhar.

Agra News: अनिकेत और अजहर के प्रदर्शन से स्टार इलेवन चैंपियन

Mon, 12 Oct 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Star Eleven become champions thanks to the performances of Aniket and Azhar.
काॅर्पोरेट कप
आगरा। काॅर्पोरेट कप के खिताबी मुकाबले में स्टार इलेवन ने द रॉयल आगरा को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फतेहाबाद रोड स्थित ताज फेज-2 के शंकर ग्रीन ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में जीत के नायक गेंदबाज अनिकेत सिंह और ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अजहर इलाही रहे। अजहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी स्टार इलेवन ने द रॉयल आगरा को 17.2 ओवर में 114 रन पर समेट दिया। मीनाम शम्सी ने 21, मोहम्मद तार ने 19 और फैसल ने 15 रन बनाए। अनिकेत सिंह ने चार विकेट झटके। अजहर इलाही ने तीन और आफताब ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन ने 17 ओवर में छह विकेट खोकर खिताबी जीत दर्ज की। आफताब ने 34, अब्दुल अजीम ने 29, बुरहान कुरैशी ने 23 और अजहर इलाही ने 12 रन बनाए। समीर और सौरभ बघेल ने दो-दो विकेट लिए जबकि इमरान उम्मती को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

इससे पहले सिटीजन क्रिकेट क्लब के सचिव मुईन बाबू ने फाइनल का उद्घाटन किया। उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार भी वितरित किए। मुकाबले में शिवम नायक और सुनीता राजपूत ने अंपायर की भूमिका निभाई जबकि साहिल ने कमेंट्री की। इस दौरान रिजवान डोली, साकिब अंसारी, फैजान अहमद, अकील उद्दीन, सद्दाम उद्दीन और मुस्तकीम कुरैशी भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव इमरान उम्मती ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed