फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Standards ignored in construction of embankment on Barauna

Agra News: बरौना पर तटबंध के निर्माण में मानकों की अनदेखी

Sun, 12 May 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Standards ignored in construction of embankment on Barauna
कासगंज। पिछले दो वर्षों से गंगा कटान की मार झेल रहे बरौना गांव को इस बार कटान से राहत देने के लिए शासन ने तटबंध का निर्माण शुरू कराया है, लेकिन तटबंध निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। सपा ने भी मानकों के उल्लंघन की शिकायत शासन व विभागीय अधिकारियों से की है। पिछले वर्ष अगस्त माह में सीएम योगी आदित्यनाथ यहां कटान आपदा देखने पहुंचे थे। उन्होंने तटबंध के निर्माण को मंजूरी दी थी। करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बरौना के तटबंध के निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन इस निर्माण की गति धीमी है। ग्रामीणों में निर्माण कार्य को लेकर असंतोष व्याप्त हैं। पिछले माह गांव के लोगों ने मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बाद में विभागीय अधिकारियों ने मानक के अनुरूप निर्माण होने का भरोसा दिया, लेकिन कार्यदायी संस्था अभी भी मानक से कार्य नहीं कर रही। जिस गहराई से सेंड बैग लगाए जाने हैं और सेंड बैग को वायर क्रेट में फंसाया जाना है। लोगों का कहना है कि जून माह से गंगा में जलस्तर बढ़ने लगता है। यदि समय से काम पूरा नहीं हुआ तो उनके लिए दुश्वारियां और बढ़ेंगी। वह कार्य भी सिंचाई विभाग ने नहीं किया है। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने इस तरह की शिकायत शासन और सिंचाई विभाग से की है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि निर्माण के कार्य को सही तरीके से कराया जाए। ताकि शासन से आया धन बर्बाद नहीं हो और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed