{"_id":"6ad3e85e886782db0607c091","slug":"staging-of-the-abduction-of-sita-and-the-friendship-between-rama-and-sugriva-a-message-of-upholding-righteousness-dharma-was-conveyed-agra-news-c-25-1-agr1008-1189462-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीता हरण एवं राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन, दिया धर्म रक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीता हरण एवं राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन, दिया धर्म रक्षा का संदेश
Sun, 18 Oct 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
बाह: बाह में रामलीला का मंचन
- फोटो : ARchive
बाह। प्राचीन रामलीला महोत्सव में शनिवार को सीता हरण और राम-सुग्रीव की मित्रता का मंचन हुआ। इसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। मंचन में मित्रता, विश्वास, सहयोग और धर्म की रक्षा का संदेश दिया गया।
लीला में रावण की बहन शूर्पणखा राम और लक्ष्मण पर मोहित हो गई। उसने सुंदर स्त्री का भेस बनाकर राम से विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे राम ने अस्वीकार कर दिया। लक्ष्मण ने भी शूर्पणखा को मना कर दिया। क्रोधित शूर्पणखा ने विकृत रूप धारण कर सीता पर झपटने का प्रयास किया, जिस पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिए। शूर्पणखा का हाल देखकर खर-दूषण ने राम से युद्ध किया। राम ने मोहिनी अस्त्र से खर-दूषण समेत उसकी पूरी सेना का संहार कर दिया। खर-दूषण के वध से क्रोधित रावण ने सीता हरण की योजना बनाई। उसने मामा मारीच को स्वर्ण मृग का रूप धारण कर राम को कुटिया से दूर ले जाने को कहा। इसके बाद साधु का वेश धारण कर रावण ने सीता का हरण कर लिया। उन्हें लंका ले जाते समय पक्षीराज जटायु ने रावण से युद्ध किया, लेकिन रावण ने उसके पंख काट दिए। मंचन में हनुमान जी की श्रीराम से भेंट और सुग्रीव से मित्रता के प्रसंग भी दिखाए गए।