फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Staff nurse swapped the babies Family claims gave birth to a son handed over someone else's daughter

UP: स्टाफ नर्स ने कर दी बच्चों की अदला-बदली! परिजनों का दावा- बेटे को जन्म दिया...थमा दी किसी और की बेटी

Tue, 22 Jul 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 09:19 AM IST
सार

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रसूता ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन उसके बाद आरोप स्टाफ नर्स पर ये लगाया जा रहा है कि उसने बच्चों की अदला-बदली क र दी। इस मामले में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Staff nurse swapped the babies Family claims gave birth to a son handed over someone else's daughter
बच्चों की अदला-बदली - फोटो : Freepik.com

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के समय मौजूद स्टाफ नर्स पर नवजात बदलने और 6 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने इसकी अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड निवासी सुखराम सिंह ने सीएचसी अधीक्षक के साथ जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी फतेहाबाद और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बहू काजल पत्नी सुबोध को 18 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया था। जहां मौजूद स्टाफ नर्स ने बेटे से कहा कि यदि जल्दी प्रसव कराना है तो 10 हजार रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन

 

आनन-फानन में बेटे ने 6 हजार रुपये जमा करा दिए। सुखराम के मुताबिक, रात करीब 3:30 बजे काजल ने बच्चे को जन्म दिया। स्टाफ नर्स ने परिजनों को बताया कि बेटा हुआ है। फिर सुबह 6 बजे स्टाफ नर्स ने बताया कि बेटी पैदा हुई है। उनका आरोप है कि बच्चा बदल दिया गया है।

मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि सुखराम ने पहले मौखिक शिकायत की थी। जिसमें 10 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया था। बाद में लिखित शिकायत में राशि कम हो गई है। प्रसव के समय उनके रिश्तेदार मौजूद थे, उन लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया। बच्चे बदलने का आरोप निराधार है। इनका कोई पारिवारिक विवाद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed